फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरमू का केंद्र सरकार के खिलाफ स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) ने केंद्र सरकार के मनमाने रवैये के विरोध में रेलवे स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार को दस सूत्री मांगों पर शीघ्र ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर फतेहगढ़ शाखा के पदाधिकारी पूर्वाह्न 11 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
केंद्रीय उपाध्यक्ष एके द्विवेदी ने कहा कि रेल मंत्रालय ने 100 दिन की कार्ययोजना में इंडियन रेलवे रोलिंग स्टाक कंपनी बनाने के प्रस्ताव को वापस लेना चाहिए। कुछ गाड़ियों को निजी क्षेत्र में चलाना गलत है। निजीकरण पर रोक लगानी चाहिए। एक जनवरी 2014 से लागू एनपीएस वापस लेकर पुरानी पेंशन प्रणाली लागू होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दस प्रतिशत पदों को ओपन टू आल के माध्यम से ट्रैकमैन तथा अन्य सभी ग्रेड पे 1800 में कार्यरत कर्मचारियों से भरा जाए। सरकार 55 वर्ष की आयु तथा 30 वर्ष की सेवा पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति का भय दिखा रही है। उन्होंने कहा कि यांत्रिक, विद्युत, एस एंड टी, इंजीनियरिंग, निर्माण में कार्यरत ट्रैकमैन एवं ऑपरेटिंग विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को रिस्क और हार्ड एलाउंस का भुगतान किया जाए।
इसके अलावा तीन अन्य मांगों के समर्थन में भी नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने प्लेटफार्मों पर नारेबाजी कर पदयात्रा निकाली। कर्मचारियों से संपर्क भी किया। अनुज कुमार, विवेक बाथम, वीरेंद्र सिंह, परमेश्वर दयाल, राजेश कुमार, प्रदीप यादव, मुदित वर्मा, ओमप्रकाश, ब्रजेश कुमार, जाकिर मियां, गौरव सैनी, अजयपाल, विशाल, यतेंद्र, बीएन सिंह आदि थे।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने नारेबाजी से रोका
नरमू पदाधिकारी पांच नंबर प्लेटफार्म पर नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन करते हुए दो नंबर प्लेटफार्म एसएस कार्यालय के सामने पहुंचे, तो शोरगुल सुनकर आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिंह आ गए। उन्होंने नारेबाजी बंद करने को कहा। केंद्रीय उपाध्यक्ष एके द्विवेदी से कहा कि आपने स्थानीय स्तर पर कोई सूचना दी। यह स्टेशन भीड़भाड़ वाली है। जरा में कुछ भगदड़ हो जाए, तो जिम्मेदार कौन होगा। इस पर कर्मियों ने वहीं बैनर समेट लिया। इंस्पेक्टर एसएस समेत अन्य पदाधिकारियों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें