फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर के आरोपी व परिजनों की 63.65 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। गैंगस्टर के आरोपी और उसके परिजनों की प्रशासन ने 63.65 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई सदर तहसीलदार की देखरेख में नवाबगंज पुलिस ने पूरी की। मुनादी कराकर ग्रामीणों को सूचना दी गई। कुल आठ संपत्तियों पर बोर्ड लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो साल पहले मोहम्मदाबाद कोतवाली में बरारिख निवासी अवधेश उर्फ भूरे, महेंद्र उर्फ रिसू, शिवेंद्र, सौरभ के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। इन लोगों ने अवैध रूप से स्वयं व परिजनों के नाम संपत्तियां अर्जित कीं। जिलाधिकारी के आदेश पर अवधेश, महेंद्र और उनके परिजनों के नाम पंजीकृत संपत्तियों को चिन्हित किया गया।
प्रशासन की ओर से नियुक्त मजिस्ट्रेट तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय की मौजूदगी में सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह, मोहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक मनोज भाटी ने बरारिख पहुंचकर मुनादी कराई।
विज्ञापन

इसके बाद राजकिशोर दुबे की पत्नी रेखा देवी के नाम की छह संपत्तियां, अवधेश कुमार की पत्नी सोनी के नाम एक, राजकिशोर के पुत्र अवधेश व महेंद्र के नाम एक संपत्ति कुर्क की गई। इसकी कीमत 63.65 लाख रुपये आंकी गई है। कुर्की कार्रवाई के दौरान गांव के लोग जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें