फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पंखा सही करते लगा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में पंखा सही करते समय लगे करंट से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जहानगंज थाने के गांव पकड़िया निवासी रामकुमार पाल (35) बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे घर में पंखा सही कर रहे थे। अचानक पंखे में करंट आने से वह चिपक गए। परिजनों ने उन्हें छुड़ाया, तब तक रामकुमार बेहोश हो चुके थे। आनन-फानन में परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पत्नी शकुंतला, मां रत्नेश, छोटा भाई सचिन, बहन अंजली व लवली बेहाल हैं। उसके दो बच्चे शशांक और प्राची हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें