फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

विज्ञापन
खंती में निकला भगवान बुद्घ का शिलापट। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव घरों में धूमधाम से मनाया गया। ब्राह्मण धर्मशाला में सामाजिक दूरी बनाकर यज्ञ किया गया। इसमें कोरोना के नाश को आहुतियां दी गईं।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज धर्मशाला में अध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ, मंत्री रमेश चंद्र त्रिपाठी, गिरीश चंद्र द्विवेदी, शैलेंद्र दुबे ने यज्ञ में हिस्सा लिया। लोगों ने भगवान परशुराम से कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना कर यज्ञ में आहुतियां दीं। नवयुवकों से आह्वान किया कि घरों के सामने नौ-नौ दीपक जलाकर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाएं।
साहबगंज चौराहा स्थिति आजाद भवन पर बाबी दुबे ने हवन-पूजन कर परशुराम की आरती की। आचार्य धीरेंद्र ने वेदमंत्रों का उच्चारण कर आहुतियां दिलाईं। मौके पर महासंघ प्रभारी आदित्य दीक्षित, संयोजक रवि मिश्रा, सरल दुबे मौजूद रहे।

भगवान परशुराम जयंती पर हवन पूजन के बाद आरती करते वॉवी दुबे, सरल दुबे व अन्य। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें