फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर मिशन अस्पताल के पास काटे जा रहे यूकेलिप्टस के पेड़। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आवास विकास तिराहा से भोलेपुर तक सड़क किनोर खड़े यूकेलिप्टस पेड़ों का वन विभाग ने कटान शुरू कराया है। पेड़ों के कटान के दौरान पास से निकले बिजली के तारों को खुलवा दिया गया था। इससे शहर के करीब 15 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बिजली न मिलने लोगों को दिक्कत हुई।
लॉकडाउन में सड़क पर आवागमन कम होने से वन विभाग ने पेड़ों को कटवाने का काम शुरू कराया है। रविवार को मिशन अस्पताल के पास पेड़ काटने के लिए मिल्कडेयरी फीडर के तारों को पोल से दिन में करीब 11 बजे खुलवा दिया गया।
दिन भर पेड़ों को कटाने का काम होता रहा। दोपहर बाद करीब तीन बजे बारिश होने से पेड़ों के कटाने का काम बंद हो गया। बारिश बंद होने के बाद कर्मचारियों ने तार जोड़ने का काम शुरू कर दिया। जेई संदीप कुमार ने बताया कि बिजली के तार पोलों से उतार दिए थे।