प्राध्यापक डा.पारुल नगर अध्यक्ष, आकर्ष बने मंत्री
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें एनएकेपी डिग्री कालेज की प्राध्यापक डा. पारुल मिश्रा नगर अध्यक्ष और आकर्ष नगर मंत्री बनाए गए। अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी गई।
सेनापति स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में एबीवीपी के कार्यक्रम का शुभारंभ चुनाव अधिकारी मनोज शुक्ला, संगठन मंत्री इटावा एवं फर्रुखाबाद सुमित प्रजापति, जिला संयोजक शिवम कुशवाह ने मां शारदे और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वक्ताओं ने कहा कि परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह संगठन छात्र, समाज और राष्ट्रहित के लिए समर्पित है। चुनाव अधिकारी ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की।
इसमें एनएकेपी डिग्री कालेज की प्राध्यापक डा. पारुल मिश्रा को नगर अध्यक्ष, आकर्ष को नगर मंत्री बनाया। इसके अलावा नगर सहमंत्री रोहन, प्रखर, उज्ज्वल, सुब्रत, शिवा, हिमानी, राशि अग्रवाल, हर्ष, नगर उपाध्यक्ष प्रशांत कटियार, संजीव बाथम, नगर छात्रा प्रमुख अंजलि, सहनगर छात्रा प्रमुख शुभि बनाई गईं।
इनके अलावा अनुराग कनौजिया, शशांक, विपुल, सुंदरम, प्रियम, शिवेंद्र, आनंद, दीपिका, प्रज्ज्वलित को भी पदभार सौंपे गए। तहसील संयोजक उत्सव त्रिवेदी, सह संयोजक यशराज दीक्षित के अलावा अभय यादव, सत्यम, कौशल, प्रांजुल तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गईं। जिला छात्रा प्रमुख निकिता मिश्रा, सह छात्रा प्रमुख कल्पना, राष्ट्रीय कलामंच की जिला प्रमुख शिवम दीक्षित, आशुतोष मिश्रा को जिला एग्री विजन प्रमुख बनाया गया। संचालन प्रांजुल तिवारी ने किया।