फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पीसीएफ का दो मिलरों से अब तक अनुबंध नहीं, एक केंद्र पर बोहनी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकारी धान खरीद शुरू हुए 18 दिन बीत चुके हैं। पीसीएफ के नौ क्रय केंद्रों में एक केंद्र पर अभी तक धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है। दो मिलरों से अभी अनुबंध भी नहीं हो सका। बुधवार तक 14 केंद्रों पर करीब 200 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।
विज्ञापन

धान खरीद के लिए पीसीएफ के नौ और खाद्य एवं विपणन विभाग के छह समेत कुल 15 क्रय केंद्र एक नवंबर से खोले गए हैं। पीसीएफ केंद्रों पर खरीद शुरू करने के लिए परिवहन ठेकेदार और प्रति केंद्र दो श्रमिकों की फीडिंग अनिवार्य है। इसके अलावा धान मिलरों से अनुबंध होने के बाद ही केंद्रों को बोरा और बारदाना उपलब्ध कराया जाता है। इन प्रक्रियाओं में देरी के कारण पीसीएफ केंद्रों पर 15 दिन तक खरीद शुरू नहीं हो सकी। दो दिन से आठ केंद्रों पर धान खरीद शुरू की गई, लेकिन चिलसरा केंद्र पर अभी तक बोहनी नहीं हो सकी। वहीं, खाद्य एवं विपणन विभाग के सभी छह केंद्रों पर खरीद शुरू होने के साथ रफ्तार बढ़ने लगी है। बुधवार को सातनपुर मंडी स्थित क्रय केंद्र पर दो ट्रॉली धान की तौल की गई।
पीसीएफ के जिला प्रबंधक शशांक ने बताया कि तीन मिलों में से एक का सत्यापन होने के साथ अनुबंध भी हो चुका है। दो मिलर का सत्यापन व अनुबंध अभी होना है। चिलसरा क्रय केंद्र पर पॉस मशीन में खराबी होने से अभी धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। एक-दो दिन में पॉस मशीन ठीक होने पर धान खरीद भी होने लगेगी। डिप्टी आरएमओ रोली सिंह ने बताया कि सभी 15 क्रय केंद्रों पर बोरे उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब खरीद की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। करीब 200 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें