फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Thu, 18 Sep 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-22, नेहरू रोड से गुजरती भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा।संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकली गई। इस दौरान विश्वकर्मा के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


श्री विश्वकर्मा कोकाश पांचाल ब्राह्मण समिति की ओर से आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ रेलवे रोड स्थित अनंत होटल से मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने किया।
शोभायात्रा रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालसराय, लालगेट होते हुए विश्वकर्मा मंदिर बढ़पुर पहुंची, जहां समापन हो गया। नेहरू रोड पर समाजसेवी संजय गर्ग ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। मंदिर में हवन-पूजन के बाद भंडारा हुआ।
विज्ञापन

वहीं एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मेधावी विद्यार्थियों व प्रबुद्धजनों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. नरेश शर्मा, वीना शर्मा, रामऔतार शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, आवेश कुमार, रामपाल शर्मा, इंद्रप्रकाश शर्मा, सत्यदेव शर्मा, शानू शर्मा, विकास शर्मा, रानी शर्मा, अनुराग शर्मा व आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो-22, नेहरू रोड से गुजरती भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा।संवाद

फोटो-22, नेहरू रोड से गुजरती भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें