फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा

Sun, 31 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बीबीगंज की ओर से पांचाल घाट पर लगे मेला श्रीरामनगरिया में कैंप का शुभारंभ हुआ। इससे पहले दुर्वाषा ऋषि आश्रम से भव्य रैली निकाली गई।
विज्ञापन


रविवार को सर्च लाइट भवन बीबीगंज की ओर से पांचाल घाट स्थित दुर्वाषा ऋषि आश्रम से निकाली गई रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर डा. आरके चटवाल ने किया। रैली मुख्यमार्गों से होती हुई मेला रामनगरिया क्षेत्र में लगे संस्था के शिविर में पहुंची। इसके बाद मुख्य अतिथि अयोध्या से आए जन्मेजयशरण महाराज ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के आश्रम में आत्मिक शांति मिलती है। सांसद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी संजय गर्ग ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। मुख्य अतिथि जन्मेजयशरण महाराज ने कहा कि इस रैली के माध्यम से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके मंजू सभी धर्मों के लोगों को एक मंच पर लाई हैं।
विज्ञापन


डा. अनीता सूद, सूफी पप्पनमियां और रामलखनदास आदि ने भी विचार रखे। सीपी शिक्षा निकेतन के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. मिथलेश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर सुरेशचंद्र गोयल, बीके माधुरी, बीके दशरथ, महावीर प्रसाद, कामताशरण, नरेश गंगवार, रोहित गोयल, देवप्रकाश, रामदास और मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें