फर्रुखाबाद में जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस संघ का गुरुवार को बाग लकूला रोड पर कार्यालय खोला गया। इस कार्यालय के अधीन कानपुर और लखनऊ मंडल के कर्मचारी आएंगे।
उद्घाटन के मौके पर मंडल प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने कहा कि एंबुलेंस कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ 24 घंटे काम करेगा। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री नीतीश यादव, लखनऊ मंडल प्रभारी सलील अवस्थी, हरदोई के विवेक मिश्रा, फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष कश्मीर कनौजिया, शिशिर यादव, अजीत यादव, जितेंद्र पांडे, सुमित सिंह, अवनीश पाल, घनश्याम यादव आदि कर्मचारी रहे।