फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को घर ले जाने के विवाद में संघर्ष, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में पत्नी को घर ले जाने के विवाद में सुरालियों से मारपीट हो गई। इसमें चले लाठी-डंडे और सरियों से दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव कटइया निवासी राहुल (24) पुत्र महेश का विवाह राजेपुर थाने के गांव बहादुरपुर दहिलिया के सुरेंद्र की पुत्री साधना से हुई थी। साधना खानपुर में अपने मामा राजीव (32) पुत्र स्व. पप्पू के यहां रहती थी। शादी के बाद राहुल ने गांव चलने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया। इसपर विवाद हो गया। इसकी जानकारी पर राहुल के पिता महेश (60), मां आशा देवी (55), भाई सुनील (18) खानपुर आ गए।
उधर, दहिलिया से राहुल की पत्नी साधना का भाई शिवा (25) भी आ गया। शाम सात बजे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसी के बाद लाठी-डंडे, सरिया चल गए। इसमें एक पक्ष से साधना और उसका भाई शिवा, मामा राजीव, बहन प्रीति (32) पत्नी धर्मेंद्र और दूसरे पक्ष से साधना का पति राहुल, सास आशा देवी, ससुर महेश, देवर सुनील घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें