फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों से निकला पानी, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर कम होने से गांवों में खेतों व रास्ते में भरा पानी निकलने लगा है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गुरुवार को नरौरा बांध से गंगा में 81,336 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा लगातार कम होने से जलस्तर 136.55 से घटकर 136.50 मीटर पर आ गया। जो चेतावनी बिंदू से 10 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन

गांव कुतुलूपुर, भाऊपुर चौरासी, कुबेरपुर, रतनपुर, लायलपुर गांवों के खेतों व रास्ते में भरा बाढ़ का पानी निकलने लगा है।
रास्ते में कीचड़ होने से ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। खेत में पानी भरा होने से हरा चारा खराब होने और पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन

घास खिलाने के लिए ग्रामीणों को दस किलोमीटर दूर पशुओं को लेकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें