फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर हत्या के मामले में मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फोटोग्राफर की हत्या करने के बाद कार से भागे हत्यारोपियों का पुलिस ने टूटा मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने सरैया के तीन युवाओं को 24 घंटे बंद रखने के बाद सफलता हासिल की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के गांव निनौआ निवासी फोटोग्राफर कौशल कठेरिया की 12 अगस्त की दोपहर गांव पपियापुर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
आरोपियों की कार मऊदरवाजा पुलिस ने गांव सरैया से बरामद कर ली थी। दो दिन पूर्व गांव के कुछ युवाओं को एक खेत से टूटा मोबाइल बरामद हुआ।
इसकी भनक पुलिस को लगी, तो बुधवार को सरैया के तीन युवाओं को हिरासत में ले लिया।
पुलिस उनसे मोबाइल देने का दबाव बनाती रही। रात में पुलिस ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दी, तो गुरुवार सुबह टूटा मोबाइल बरामद करवा दिया।
दोपहर बाद तीनों युवाओं को छोड़ दिया। पुलिस अभी तक नामजद लड्डू उर्फ विशाल और आकाश ठाकुर तथा दो अज्ञात हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
हालांकि मुख्य आरोपी राजा मिश्रा व मोहल्ला तकिया नशरत शाह निवासी अजीत उर्फ गोलू जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें