फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन फटने से अमीन खां मोहल्ले में जलभराव

विज्ञापन
अमीन खा मोहल्ले में पाइप लाइन फटने से गली में बह रहा पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जल निगम की ओर से डाली गई पाइप लाइन फट जाने से दिक्कतें खड़ी हो गई। आसपास की गलियों में भी जलभराव हो गया। कई मोहल्लों की जलापूर्ति भी बाधित हो गई। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अमीन खां में रस्तोगी इंटर कालेज के शिक्षक रामराज और रामानंद इंटर कालेज की शिक्षिका दीपा कुमारी के घर के सामने से गली में जा रही पानी की पाइप लाइन सुबह फट गई। इसमें प्रेशर के साथ तेज पानी निकल रहा है। इससे गली में जलभराव हो गया।
यही नहीं आसपास के मोहल्लों में भी पानी का संकट गहरा गया। शाम को भी पानी निकलता रहा। उस स्थान पर गहरा गड्ढा हो गया है। मोहल्ले वालों ने नगर पालिका और जल निगम को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें