फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: निजी अस्पतालों में 14 दिन से नहीं उठा जैविक कचरा

Fri, 13 Mar 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निजी अस्पतालों में पिछले 14 दिन से जैविक कचरा नहीं उठाया गया। बृहस्पतिवार को सीएमओ ने निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इसमें कार्यदायी संस्था की जैविक कचरा उठाने में मनमानी की पोल खुल गई। सीएमओ ने अस्पताल संचालकों व कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


शहर के मसेनी स्थित निजी अस्पतालों का सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था देखी। संचालकों से पूछा कि कार्यदायी संस्था क्या नियमित जैविक कचरा उठा रही हैं, तो संचालक चुप्पी साध गए। इस पर सीएमओ ने रजिस्टर मांगा तो पता चला कि 27 फरवरी के बाद कार्यदायी संस्था के कर्मचारी जैविक उठाने पहुंचे ही नहीं। इससे अस्पतालों में जैविक कचरे के ढेर लगे मिले। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि 27 फरवरी से जैविक कचरा न उठने के मामले में उन्होंने मसेनी स्थित श्रीकृष्णा हास्पिटल, निर्मला हास्पिटल व आराध्या हास्पिटल को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही समय से जैविक कचरा न उठाने के मामले में कार्यदायी संस्था बिलवर्ड कानपुर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें