बद्री विशाल डिग्री कालेज में चल रही 51वीं खेलकूद प्रतियोगिताओं का शनिवार
को धूमधाम से समापन हुआ। प्रतियोगिता में पृथ्वीराज, शिवम पांडेय और ऋतु
मिश्रा को चैंपियन घोषित किया गया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत
और अतिथियों को सम्मानित किया गया।
शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की
ओर से चल रही प्रतियोगिताओं के समापन पर हुए खेलों की शुरुआत 10 हजार मीटर
बालिका व बालक वर्ग की दौड़ से हुई। बालिका वर्ग में लक्ष्मी गंगवार, शीतल
द्विवेदी, शिवानी रमन, बालक वर्ग में पृथ्वीराज, अरुण कुमार, मनीष कुमार
क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
110 मीटर बाधा दौड़ बालक वर्ग
में शिवम पांडेय, अनूप सिंह, ब्रजेश सिंह, 400 मीटर बाधा दौड़ बालक वर्ग
में आदेश, अनूप सिंह और शिवम पांडेय क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान
पर रहे। मुख्य अतिथि ने पृथ्वीराज, शिवम पांडेय और ऋतु मिश्रा को चैंपियन
घोषित किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. एनपी सिंह एवं
विशिष्ट अतिथि डा. एसके गुप्ता और प्रो. डीएस चौहान को शाल उढ़ाकर व स्मृति
चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विजेता छात्र-छात्राओं को भी
पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डा. एके चतुर्वेदी, प्रो. एके
शुक्ल, बीके मधु बहन, डा. माधुरी दुबे, प्रतीक मिश्र, क्रीड़ाध्यक्ष डा.
शरदचंद्र मिश्र, रवींद्र राठौर, डा. एससी मिश्र, डा. शोभा श्रीवास्तव, डा.
आरके तिवारी, डा. माधुरी दुबे, डा. जयश्री, डा. अर्चना, डा. रंजना, प्रो.
रश्मि प्रियदर्शनी, सुमन दीक्षित और एकता मिश्रा आदि मौजूद रहे।