फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ का जिलाध्यक्ष कौन!

Tue, 25 Oct 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पद को लेकर दो नेताओं के बीच जंग चल रही है। दोनों नेता खुद को जिलाध्यक्ष बताते हुए लेटर पैड छपवाकर शिक्षक राजनीति के समर में कूद पड़े हैं। दोनों नेता खुद के साथ ज्यादा से ज्यादा शिक्षक होने की दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


आए दिन शक्ति प्रदर्शन भी हो रहा है। इतना ही नहीं प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदेश नेतृत्व भी अलग- अलग बयान दे रहा है। प्रदेश अध्यक्ष की मानें तो दोनों नेता संघ के सदस्य ही नहीं हैं। ऐसे में इनके किसी पद पर होने का सवाल ही नहीं उठता। फिलहाल प्राथमिक शिक्षक संघ का जिलाध्यक्ष कौन है, इसे लेकर शिक्षकों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है।


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पद पर विजय बहादुर यादव एवं भूपेश पाठक दावा कर रहे हैं। दोनों के अलग- अलग गुट हैं। दोनों खुद को जिलाध्यक्ष बताते हुए अलग- अलग लेटरपैड भी छपवा रखे हैं। उन्हीं लेटरपैडों पर दोनों नेता शिक्षा विभाग के अफसरों और शिक्षकों के पास सूचनाएं और शिकायतें भेजते हैं।
विज्ञापन


यही नहीं दोनों नेताओं के बीच अक्सर जोर आजमाइश भी होती रहती है। इसको लेकर शिक्षक भी असमंजस की स्थिति में हैं । आखिर वह अपना जिलाध्यक्ष किसे मानें। खास बात यह है कि प्रदेश स्तरीय नेता भी इस संबंध में अलग-अलग बयान देकर जिलाध्यक्ष पद में पेंच फंसाए हुए हैं। वे किसी को स्पष्ट तौर पर जिलाध्यक्ष नहीं बता रहे हैं।

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री जबर सिंह यादव ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि भूपेश पाठक को प्राथमिक शिक्षक संघ फर्रुखाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष ने महामंत्री के बयान का खंडन कर दिया। प्रदेश प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रदेश नेतृत्व में मनमुटाव हो गया था, जिस वजह से फर्रुखाबाद में चुनाव नहीं हो सका।

अब चुनाव की रणनीति फिर बनाई जा रही है। चुनाव न होने तक भूपेश पाठक और विजय बहादुर यादव संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अफसरों से पूछा गया तो वे साफ जवाब देने से कतराते रहे। उनके पास इस संबंध में कोई अधिकृत पत्र नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें