फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान-ओ-शौकत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Sun, 04 Jan 2015 11:43 PM IST
Pride march out with juloos -e- Mohammadi
विज्ञापन
विज्ञापन
जश्न ए यौम-ए-ईद मीलादुन्नबी पर जज्ब-ए-अकीदत का सैलाब सुधबुध खोकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की याद में रमा दिखा। सभी की जुबान पर रसूले अरबी के तराने थे। सुबह होते ही कुरआन ख्वानी के आयोजन शुरू हो गए। इसके बाद मीलाद शरीफ की महफिलें सजाई गईं। अस्पतालों में  फल-दूध बांटकर अल्लाह के आखिरी नबी की सुन्नत पर अमल किया गया। शाम को सीरत कमेटी ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर अमन व इंसानियत का पैगाम दिया।
विज्ञापन


रविवार को जश्ने ईद मीलादुन्नबी शान व शौकत और पुरअमन माहौल में मना। टाउनहाल तिराहे से शाम को सीरत कमेटी की तरफ से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरपरस्त हाजी शराफत खां व मोहम्मद हसीन ने शरीक लोगों को जुलूस के आदाब बताए और अनुशासन की अपील की। कमेटी अध्यक्ष शाह फसीह मुजीबी, सेक्रे टरी नफीस अहमद खां ने झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया।

इससे पहले शहर काजी मुताहिर अली व हाफिज हारुन ने कुरआन की तिलावत की। टाउनहाल तिराहे से लेकर घुमना अंजुमन तक मुख्यमार्ग बिजली की चकाचौंध से गुलजार बने रहे और जुलूस इत्र व गुलाब की खुशबुओं से महकता रहा। पैदाइशे नबी की खुशी में डूबे मर्कजी गाड़ी से शाह मुजीबी और काजी मुताहिर रिवायती अंदाज में दरूद व सलाम के नजराने पेश करते रहे।
विज्ञापन


कमेटी के बुलाने पर आए हिंदू, सिख व ईसाई धर्मों के सियासी व समाजी मेहमान शख्सियतों का सदस्यों ने इस्तकबाल कर फूलमालाएं पहनाईं। इसमें इंतजार अली खां, सलीम हैदर, अहमद हुसैन, हाजी अकरम अंसारी, हाजी मोहम्मद सलीम, अली हुसैन, अहमद हुसैन, माज शमसी, जुनैद शमसी, सलीम अंसारी, राजा शमसी, रई अहमद भूरी, हाजी मोहम्मद अहमद अंसारी, जुबैर अंसारी,

 खुर्शीद अहमद खां, नावेद अल्वी, मौलाना एजाज नूरी, फैसल रईस, नदीम खां, अदील खां, शहजाद मीर, बाकर अली, शाकिर मंसूरी, विश्वाग गुप्ता, मुजम्मिल खां और सलमान शमसी आदि मौजूद रहे। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार  सीरत कमेटी के तत्वावधान में पंरपरानुसार विशाल जुलूस की शुरुआत जटवारा मोहल्ले से हाजी फजलूरहमान खां के यहां से हुई। जुलूस में सैकड़ों बाइक सवार और घुड़सवार आकर्षण का केंद्र रहे।

नगर के गल्ला मंडी, मुख्य चौराहा, बजाजा, लोहाई बाजार, श्यामागेट, बजरिया, काजमखां, तहसील रोड से पुलगालिब तक दुल्हन की तरह सजाया गया। जुलूस पुल गालिब पर पहुंचकर जलसे में तब्दील हो गया। जहां मौलानाओं ने तकरीर कर हजरत मोहम्मद के आदर्शों पर चलने की लोगों से अपील की। इस दौरान राजिक अली, हाफिज चंदा खां, चमन जाफरी, इमामी नूरूददीन, बदरूददीन, पप्पूखां, सादिक अली, खुशनवाज खांमौजूद रहे। 
दो समुदायों में तकरार, पुलिस ने कराया शांत
कंपिल। जुलूस-ए-मोहम्मदी गांव अकराबाद से निकलने को लेकर दो समुदायों के बीच तकरार हो गई।  जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
जुलूस-ए-मोहम्मदी जब गांव अकराबाद से होकर गुजर रहा था,  तो ग्रामीणों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी भी उनके गांव से जुलूस नहीं निकला। इस पर दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। साथ चल रहे सिपाहियों की सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष हरिओम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। हरिओम शर्मा ने बताया कि जुलूस निकलने को लेकर थोड़ी नोकझोंक हुई थी। समझा-बुझाकर जुलूस निकलवा दिया गया।
घुड़सवार बच्चे आकर्षण का केंद्र
फर्रुखाबाद। जुलूस में हाथों में सब्ज परचम थामे ऊंट और घोड़े पर सवार बच्चे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसमें बजता नक्कारा आगे बढ़ने की आहट देता रहा। जुलूस में शामिल बैनरों पर लिखे स्लोगन के जरिए मोहम्मद साहब के अमन व इंसानियत, भाईचारे का पैगाम दिया।

प्रतिभाशाली बच्चों को बांटे उपहार
मस्जिद शमसेर खां मदरसे में नन्हें-मुन्ने छात्रों ने नातिया कलाम पेश कर अकीदत दर्शायी। इसमें प्रतिभागियों को उपहार देकर हौसलाफजाई की गई। ख्वाजा अहसन अली एजूकेशन सोसाइटी की तरफ से निकली पर्यावरण रैली में बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। यहां उपहार भी बांटे गए। मौलाना नसीम, शुजातुल्लाह खां, रफी अहमद, शाहिद और मुस्लिम रईस आदि मौजूद रहे।

अल्लाहु अकबर की गूंजी सदाएं
ग्राम सभा याकूतगंज में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत के माहौल में उठा। काजी इस्लाम और मौलाना इम्तियाज रजवी की अगुवाई में जुलूसे मोहम्मदी अल्लाहु अकबर के नारों के बीच निकाला गया। जमीयतुल मंसूरी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ जुलूस का स्वागत किया। हाफिज कफील, मौलाना इदरीस आदि मौजूद रहे।

सीरत कमेटी सदस्य सम्मानित
बसपा नेताओं ने शाल व शील्ड भेंटकर सीरत कमेटी सदस्यों को सम्मानित किया। मस्जिद काजी साहब में बसपा नेता युसूफ खां, इख्लाक खां मुंशी हाजी मोहम्मद अहमद अंसारी ने सीरत कमेटी के सदस्यों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें