फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार लाख रुपये देकर समझौते का दबाव, मना करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। बालू खनन में लगे डंपर से कुचलकर ग्रामीण की मौत के बाद डंपर स्वामी छह सहयोगियों संग चार लाख रुपये लेकर समझौता कराने का दबाव बनाने लगा। वादी ने इन्कार किया तो उसने गाली देकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने डंपर स्वामी व छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव आसमपुर मंझा की मड़ैया निवासी पप्पू ने दलवीर और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा कि उनके गांव से कुछ दूरी पर गंगा किनारे बालू की खदान है। इसमें दलवीर के बड़े डंपर बालू ले जाने का काम करते हैं। गांव से होकर निकलने की वजह से रास्ता जर्जर हो गया। ग्रामीणों ने दलवीर से कई बार रास्ता सही कराने की बात कही मगर उन्होंने अनसुनी कर दी।
21 जनवरी की शाम भतीजा विजय सिंह दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। गांव के ही जोगेंद्र के मकान के सामने डंपर ने टक्कर मार दी। इससे भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसकी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। 24 जनवरी को दलवीर अपने छह अज्ञात लोगों संग घर आए। कहा कि चार लाख रुपये लेकर प्राथमिकी वापस ले लो। जब रुपये लेने से इन्कार कर दिया तो गाली देकर लात-घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें