फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बर्खास्त सहायक लेखाकार से सेटिंग, कमेटी नहीं खोल रही अलमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चार माह पहले बर्खास्त मोहम्मदाबाद खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार की बंद अलमारी खोलने के लिए बनी कमेटी एक माह बाद भी टाल रही है जबकि अलमारी में कई राज बंद हैं। बीईओ को कई पत्रावलियां गायब होने की आशंका भी है। अभद्रता के शिकार कर्मियों को आशंका है कि कमेटी के सदस्यों ने बर्खास्त सहायक लेखाकार से सेटिंग कर ली है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने मोहम्मदाबाद बीईओ में कार्यरत कर्मियों, आगंतुकों के साथ अभद्रता की शिकायत के बाद सितंबर 2025 में सहायक लेखाकार विवेक कुमार को बर्खास्त किया गया था। सहायक लेखाकार अपनी अलमारी में ताला लगाकर चले गए। उसमें विभाग की सभी जरूरी पत्रावलियां, चेकबुक समेत तमाम कागजात बंद हैं। इससे कार्यालय का नियमित कार्य भी प्रभावित चल रहा है।
बीईओ भारती शाक्या ने बीएसए को 12 पत्र लिखे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 27 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने इस महत्वपूर्ण मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिम्मेदारों की नींद खुली। बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सात जनवरी को तीन सदस्यीय कमेटी बना दी। कमेटी में बीईओ मुख्यालय राजीव श्रीवास्तव, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजकुमार और मोहम्मदाबाद की बीईओ भारती शाक्या को रखा गया। इस कमेटी को शीघ्र ही वीडियोग्राफी के साथ अलमारी का ताला खुलवाने और पत्रावलियों का रिकार्ड तैयार करके दूसरे कर्मचारी को चार्ज देने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

करीब 25 दिन बीतने के बावजूद आज तक कमेटी ने अलमारी को खोलने की जरूरत नहीं समझी। अभद्रता के शिकार कर्मियों को आशंका है कि कमेटी के सदस्यों ने बर्खास्त सहायक लेखाकार से सेटिंग कर ली है। उन्हें उम्मीद है कि कुछ दिन की और मोहलत दे दी जाए तो हाईकोर्ट से रिलीफ मिलने पर सब कुछ ठीक हो जाएगा। अभी यदि अलमारी खुल जाती है तो उसमें कई महत्वपूर्ण पत्रावली भी गायब मिलेंगी।
बीईओ भारती शाक्या का कहना है कि कुछ फाइलें सहायक लेखाकार के घर पर भी हैं। उन्हें भी वापस नहीं किया गया है। इससे विभागीय काम प्रभावित है। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि वह कमेटी के लिए फिर पत्र जारी करेंगे। शीघ्र ही अलमारी खुलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें