फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पीसीएस परीक्षा की तैयारियां तेज, सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों की लगी ड्यूटी

Thu, 05 Dec 2024 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में 22 दिसंबर को प्रस्तावित पीसीएस परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई है। नौ दिसंबर को जिलाधिकारी की देखरेख में अधिकारियों व प्रधानाचार्यों की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में होगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस परीक्षा 22 दिसंबर को प्रस्तावित है। इसके लिए जनपद में 14 केंद्रों का निर्धारण कर लिया है, लेकिन अभी उनके नाम नहीं खोले गए हैं। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पीसीएस परीक्षा संबंधी तैयारियां चल रही थीं। कर्मचारी कक्ष निरीक्षकों आदि की तैनाती के लिए शिक्षकों की सूची बना रहे थे।
परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य सह केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि की तैनाती भी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों व सह केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगा दी गई है। पीसीएस परीक्षा के लिए 14 केंद्रों का चयन कर लिया है, लेकिन डीएम ने नाम बताने से मना किया है।
विज्ञापन

-



प्रधानाचार्य शिक्षणेतर कर्मचारियों की एसीपी संबंधी सूचना दें
फर्रुखाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर कहा कि वे लोग कॉलेज में तैनात शिक्षणेतर कर्मचारियों की एसीपी संबंधी सूचना 20 दिसंबर तक उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षणेतर कर्मचारियों को समय से एसीपी का लाभ मिल सके, इसके लिए दिसंबर में बैठक आयोजित की जानी है। प्रधानाचार्य विद्यालय में पात्र शिक्षणेतर कर्मचारियों के एसीपी प्रकरणों का नियमानुसार वर्षवार गोपनीय आख्या व मूल सेवा पंजिका कार्यालय में उपलब्ध करा दें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें