फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के लिए मंदिरों में तैयारियां शुरू

Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
नवरात्र के लिए गुरुगांव देवी मंदिर में हो रही रंगाई-पुताई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चैत्र मास की नवरात्र के लिए शहर के देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुगांव देवी मंदिर में रंगाई-पुताई शुरू हो गई है। साफ-सफाई भी की जा रही है। मंदिर परिसर में लगने वाले मेले को लेकर दुकानदारों ने आना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


8 अप्रैल को नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र को लेकर शहर के गुरुगांव देवी मंदिर, शीतला देवी बढ़पुर, रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुगांव देवी मंदिर में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। मंदिर परिसर में लगने वाले मेले को लेकर दुकानदारों ने आना शुरू कर दिया है।

श्री गुरुगांव देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक रस्तोगी का कहना है कि कल तक रंगाई-पुताई का काम समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मंदिर को भव्यता के साथ सजाया जाएगा। नवरात्र पर मंदिर परिसर में नौ दिन तक मेला चलेगा। शीतला देवी मंदिर के पुजारी भीम प्रकाश कटियार का कहना है कि मंदिर की साफ-सफाई चल रही है। नवरात्र पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें