फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानपरिषद चुनाव की तैयारियां पूरी, आज पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

विज्ञापन
जीआईसी फतेहगढ़ में पोलिंग पार्टियों को चुनावी सामग्री देने को काउंटर लगवाते एडीएम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव के मतदान की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। सोमवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए जीआईसी फतेहगढ़ में मतदान केंद्र वार काउंटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

आगरा खंड शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए जिले में स्नातक के 14826 व शिक्षक के 1422 मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए जिले में 11 मतदान केंद्र पर 33 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
मतदान कराने के लिए बूथ वार पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारियों की 38 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। रविवार को विकास भवन सभागार में सभी पोलिंग पार्टियों व माइक्रो आब्जर्वर को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला व पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने मतदान कर्मियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। इधर एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने पोलिंग पार्टियां रवाना करने के लिए जीआईसी फतेहगढ़ में व्यवस्था पूरी कराईं।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र वार 11 काउंटर लगाए गए हैं। सोमवार को पोलिंग पार्टिंयों को काउंटरों से निर्वाचन सामग्री देकर वाहनों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान में 80 मतपेटिका प्रयोग होंगी। 14 मतपेटिका रिजर्व में रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें