फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 16 सचिवों पर कार्रवाई की तैयारी, नोटिस जारी

Thu, 25 Sep 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों के खातों में 15वें वित्त व राज्य वित्त की दो करोड़ से अधिक धनराशि डंप रखने के मामले में 16 सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। डीपीआरओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने 15वें वित्त व राज्य वित्त की दो करोड़ से अधिक धनराशि खर्च न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें ब्लॉक शमसाबाद के सचिव विवेक कुमार, आनंद कुमार, मो.जीशान, कायमगंज के संजीव गंगवार, कमालगंज के लालबहादुर, प्रदीप यादव, राजेपुर के प्रदीप दीक्षित व राघवेंद्र सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा ब्लॉक नवाबगंज के सचिव अनुपम बाजपेई, आकांक्षा सक्सेना, मोहम्मदाबाद के विवेक कुमार, शिवपाल, संदेश कुमार, मनीष साहू व बढ़पुर के प्रभात यादव, ओमशिव काे नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन

इसमें डीपीआरओ ने कहा कि ग्राम पंचायत के खाते की धनराशि समय से खर्च नहीं की गई है। इसका 30 सितंबर तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। समय से संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें