फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाराणसी के लिए सीधी बस सेवा की तैयारी

Thu, 28 May 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मथुरा के अलावा प्रदेश के किसी भी पर्यटन स्थल पर डिपो की एक भी बस न चलने की जानकारी पर पिछले दिनों आए परिवहन मंत्री की फटकार के बाद अब वाराणसी के लिए बस शुरू करने की तैयारी है। हालांकि पिछले सप्ताह अयोध्या और प्रयागराज के लिए बसें चल रही हैं। इससे यात्रियों को खासा फायदा है।
स्थानीय नेताओं ने कई बार पर्यटन स्थलों तक सीधी बसें चलाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। रोडवेज बस अड्डा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में आए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने एआरएम को फटकार लगाई थी। इसके बाद पिछले सप्ताह स्थानीय डिपो ने अयोध्या और प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू करवा दी थी। अब वाराणसी के लिए बस चलाने की तैयारी है। इसके लिए नई बस आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि वाराणसी तक का रूट बनाकर निगम को भेज दिया है। वहां से परमिट और स्वीकृति मांगी गई है। यहां बता दें कि वाराणसी के लिए बड़ी संख्या में यात्री बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाते हैं। बस सेवा शुरू होने के बाद उन्हें खासा फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें