फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर के हत्यारोपी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किन्नर के अपहरण और हत्या के आरोपी ट्रक चालक ने सोमवार सुबह इटावा में बहन की ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक सप्ताह पहले उसने सीजेएम कोर्ट में हाजिर होने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। सोमवार को उसे कोर्ट में हाजिर होना था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के एक मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय किन्नर 25 सितंबर को लापता हो गया था। मां ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने मध्य प्रदेेश के भिंड जिले के गांव पाड़री निवासी ट्रक के हेल्पर बृजेेश उर्फ बंटी के पास किन्नर का मोबाइल फोन बरामद किया था। पूछताछ में उसने बताया था कि गांव निवासी ट्रक चालक आशाराम ने कुर्कम के बाद किन्नर की हत्या कर दी थी। उसके जेवर उतार कर शव यमुना नदी में फेंक दिया था। चालक पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को मुकदमे में एससी/एसटी की धारा बढ़ा दी गई थी।
एक सप्ताह पहले आशाराम ने वकील के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में हाजिर होने की अर्जी दी थी। दस दिसंबर को वह इटावा जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया गुलाब में बहन रामबेटी के घर गया था। गांव में दूसरी बहन भी ब्याही है। रविवार रात दूसरी बहन के घर खाना खाया और सोने के लिए रामबेटी के घर चला गया।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे बहन के परिजनों ने आशाराम को जगाया और कोर्ट में हाजिर होने के लिए तैयार होने की बात कही। उठने के बाद आशाराम घर से बाहर निकला और झोपड़ी के बीच में पड़ी बल्ली में मफलर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। करीब सात बजे लोगों ने उसका शव लटका देखाकर पुलिस को सूचना दी। बढ़पुरा एसओ ने मौके पर जांच के बाद फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी को आरोपी के आत्महत्या करने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें