फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लेटलतीफ संचालन से प्रयागराज बस को नहीं मिल रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांच दिन पहले शुरू की गई प्रयागराज की नई बस सेवा एक भी दिन समय से नहीं चल सकी। इससे बस को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। यदि इसी तरह लेटलतीफी रही तो पहले की तरह बस सेवा बंद हो सकती है।
विज्ञापन

सदर विधायक एवं सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सभापति मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने 21 दिसंबर को प्रयागराज, मथुरा और दिल्ली के लिए तीन नई बसों काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मथुरा और दिल्ली की बस समय से चल रही है, मगर जिम्मेदार प्रयागराज की बस को एक भी दिन सुबह निर्धारित समय नौ बजे रवाना नहीं कर सके। लिहाजा बस अड्डे पर प्रयागराज, फतेहपुर आदि शहरों को जाने वाले यात्री अन्य बसों से कानपुर की ओर रवाना हो रहे हैं।
बृहस्पतिवार को प्रयागराज की बस को बस अड्डे पर दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब लाया गया। यह बस करीब पौन घंटा रुकने के बाद 1.15 बजे प्रयागराज की ओर रवाना हुई, जबकि इस बस का समय सुबह नौ बजे का है। बता दें कि दोपहर 12 बजे के करीब कानपुर रूट पर बदायूं, बरेली, हल्द्वानी आदि से आने वाली कई बसें होती हैं, लिहाजा यात्री नहीं मिल पाते। सुबह नौ बजे कानपुर रूट पर काफी कम बसें होने से अधिक यात्री मिल सकते हैं।
विज्ञापन

तत्कालीन एआरएम अरविंद कुमार मिश्रा ने बस को शुरू कराया था, मगर लेटलतीफी के चलते यात्री मिलना बंद हो गए। यही हाल रहा तो इस बस की भी बंद होने की आशंका जताई जा रही है। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक प्रयागराज के लिए सीधे यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसीलिए बस को समय से नहीं भेजा जा रहा है। कोशिश है कि इसे अपने निर्धारित समय पर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें