आर्राआवाजपुर गांव में प्रतियोगिता के लिए तैयार खड़े घुड़सवार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव अर्रा अवाजपुर में हुई घुड़दौड़ प्रतियोगिता में भिंड की की कबूतरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 25 घोड़ों ने हिस्सा लिया। पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने पुरस्कार बांटे।
सोमवार दोपहर में अर्रा अवाजपुर निवासी महेंद्र सिंह यादव, सचिन यादव और रामजी मिश्रा ने घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। गांव में आठ किमी के बने ट्रैक पर स्थानीय के अलावा भिंड, ग्वालियर, बदायूं, कलान और हरदोई के 25 घोड़े और घोड़ियों को दौड़ाया गया।
प्रतियोगिता में भिंड की कबूतरी ने प्रथम और कलान की रेशमा ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने प्रथम और द्वितीय स्थान पाए घुड़सवारों को पुरस्कृत किया। इस दौरान आसपास कई गांवों के लोग मौजूद रहेे।