डा. वीरेंद्र स्वरूप इंटर कालेज में जिला टॉपर के साथ खुशी का इजहार करते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) 12 वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। सभी स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस बार कामर्स के छात्रों ने बाजी मारी। डा. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के कामर्स के छात्र प्रणव कपूर ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। एंथोनी इंटर कालेज के साइंस और कामर्स वर्ग के दो छात्रों ने 95.8-95.8 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। ब्लू व्हेल स्कूल की कामर्स की छात्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले में स्कूल का नाम रोशन किया।
सीबीएसई 12वीं में इस बार साइंस वर्ग के छात्रों को कामर्स के छात्रों ने पीछे छोड़ दिया। शहर के डा. वीरेंद्र स्वरूप विद्यालय के कामर्स के छात्र प्रणव कपूर ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। विद्यालय के शिक्षक और दोस्तों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। एंथोनी इंटर कालेज के कामर्स के छात्र प्रणव अग्रवाल ने 95.8 फीसदी अंक और साइंस के छात्र अनिकेत चौधरी ने 95.8 अंक बराबर बराबर प्राप्त किए। दोनों ने संयुक्त रूप से जिले में दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। ब्लू व्हेल इंटर कालेज फतेहगढ़ की कामर्स वर्ग की छात्रा काव्या मिश्रा ने 95.4 फीसदी अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। एंथोनी स्कूल के साइंस के छात्र अंबर चतुर्वेदी ने 95.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले के टॉपर सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में छात्र छात्राओं से आगे रहे। विद्यालयों में प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने टॉप करने वाले छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाई और उज्जवल भविष्य की कामना की।