फर्रुखाबाद। शमसाबाद विकास खंड न्याय पंचायत चिलसरा में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं में आठ स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। बालक एवं बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में प्रहलादपुर संतोष की टीम ने बाजी मारी।
पूर्र्व माध्यमिक स्तर स्कूलों की कबड्डी बालक वर्ग की प्रतियोगिता में प्रहलादपुर संतोष की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भुलभुलापुर विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रहलादपुर संतोष स्कूल की टीम प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिलसरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
खोखो बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में प्रहलादपुर संतोष ने प्रथम, भुलभुलापुर स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में प्रहलादपुर संतोष स्कूल की टीम प्रथम, चिलसरा विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में देवराज ने प्रथम, विजय ने द्वितीय, कुलदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में गायत्री ने प्रथम, धनदेवी ने द्वितीय, सपना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन ने प्रथम, विजय ने द्वितीय, अखिलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में शिवकांत ने प्रथम, दिगंबर सिंह ने द्वितीय और मालती शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर प्रधान पंकज राजपूत, मेहरवान सिंह, एनपीआरसी वीरेंद्र सिंह रहे। विजेताओें को पुरस्कार वितरण किया गया।