फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए ग्राउंड तैयार

Mon, 04 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती के युवाओं की सुविधा के लिए सेना ने हेल्पलाइन कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। 6 जनवरी से सेना भर्ती शुरू हो रही है।
विज्ञापन


भर्ती के लिए 23 हजार 870 युवकों ने आवेदन किया है। सोमवार को करियप्पा मैदान में ट्रैक को दुरुस्त करने के साथ ही दौड़ में पास होने वाले युवकों के ग्रुप चयन को रस्सा बांधकर तैयार किया गया। सेना भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि भर्ती में आने वाले युवकों के  सिखलाई बैरियर के पास शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद लंबाई में फिट होने पर अभ्यर्थी को दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए करियप्पा मैदान में भेज दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अपूर्ण प्रमाण पत्र लाने वाले युवकों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। भर्ती देखने के लिए आने वाले युवक दलालों से सावधान रहें। किसी को भी अपने मूल प्रमाण पत्रों को न दें। कर्नल ने कहा कि आजकल युवा दौड़ में अव्वल आने के लिए शक्तिवर्धक इंजेक्शन और दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। युवकों की तलाशी लेकर ही इनको मैदान में जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


भर्ती के लिए अभिलेख
भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल राजीव कुमार ने बताया कि भर्ती में आने वाले युवकों को आनलाइन आवेदन के प्रवेश पत्र के साथ ही पास की गई परीक्षा की मूल अंकतालिका व सनद, 3 फोटो, डीएम अथवा एसडीएम द्वारा जारी किया गया मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, विवाहित अथवा अविवाहित प्रमाण पत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट, खेल प्रमाण पत्र के अलावा रिलेशनशिप सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


चप्पे चप्पे पर तैनात रहेगा फोर्स
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। हुड़दंग करने पर युवकों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। 6 जनवरी से सेना भर्ती शुरू हो रही है। सेना भर्ती के दौरान आने वाले युवक रोडवेज से लेकर रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर दुकानदारों से अभद्रता करते थे। इसको लेकर पुलिस और सेना के अफसरों ने बैठक कर दिशा निर्देश दिए हैं। भर्ती के दौरान पुलिस प्रशासन ने फतेहगढ़, फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशनों और रोडवेज बस अड्डे पर फोर्स तैनात किया है। इसके अलावा मिलिट्री चौराहा, भोलेपुर, बढ़पुर, लालगेट के अलावा गश्त के लिए पुलिस को लगाया गया है। एएसपी रामभवन चौरसिया ने बताया कि सेना भर्ती के लिए 4 सीओ, 10 एसओ, 42 दरोगा, 28 हेड कांस्टेबिल, 200 सिपाही और एक कंपनी पीएसी को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें