फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अंतिम दिन प्रधानों ने लाखों का किया भुगतान, फंसे

Thu, 28 May 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार्यकाल समाप्त होने से ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त होने के भय से प्रधानों ने अंतिम दिनों में जमकर भुगतान किए। अधूरे कार्यों का भी प्रधानों ने पूरा भुगतान कर दिया। शासन से अब प्रधानों को ही प्रशासक बना दिया गया, लालच के चलते कई प्रधान जांच के घेरे में आ गए। अब विकास कार्यों का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 580 ग्राम पंचायतें हैं। 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया। इससे पहले प्रधानों ने अधिकार छिनने से खौफ से ग्राम पंचायत निधि से विकास कार्यों के नाम पर जमकर धन निकासी की। बताया जा रहा है कि कुछ ग्राम पंचायतें तो ऐसी हैं, जिनमें विकास कार्य शुरू ही कराए गए थे और अंतिम दिन ने उन कार्यों का लाखों रुपये पूरा भुगतान कर दिया।
अंतिम दिन छह लाख से 15 लाख रुपये भुगतान करने वाले प्रधानों की ग्राम पंचायतों की सूची बनाई गई है।
इनमें महरूपुर राबी, नरैनामऊ, सिरौली, पिपरगांव, बिल्सड़ी, अजमतपुर, मझोला, सलेमपुर दूदेमई, इकलहरा, बहलोलपुर सहित अन्य कई ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें कुछ ग्राम पंचायतों में अंतिम दिन 10 से 15 लाख रुपये भुगतान किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर इन ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का सत्यापन कराया जाएगा। डीपीआरओ कपिल कुमार ने बताया कि अंतिम दिनों में 6 लाख से 15 लाख रुपये तक खर्च करने वाली ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का सभी एडीओ को सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि भुगतान के बावजूद मौके पर विकास कार्य नहीं मिलते हैं तो उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें