फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने शिवानी से पूछी परीक्षा पर राय

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीबीएसई 12वीं परीक्षा रद्द होने पर बोर्ड के चेयरमैन व सचिव ने छात्र-छात्राओं से गुरुवार को वर्चुअल संवाद किया। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद में जुड़कर बच्चों की सरप्राइज क्लास ली। फर्रुखाबाद की छात्रा शिवानी से प्रधानमंत्री ने परीक्षा रद्द किए जाने के बारे में विचार जाने। शिवानी बोली कि परीक्षा के लिए हम स्वार्थी नहीं हो सकते हैं। प्रधानमंत्री ने शिवानी की मां सीमा मिश्रा से भी बात की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी व्यापारी शिवकुमार मिश्रा की बेटी शिवानी रोजी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में कक्षा 12 में पढ़ती है। बुधवार को स्कूल से शिवानी के पास सीबीएसई के चेयरमैन व सचिव की वर्चुअल बैठक में शामिल होने के लिए मैसेज गया। गुरुवार दोपहर को वह वर्चुअल बैठक में शामिल हुईं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल बैठक में शामिल हो गए। उन्होंने छात्रों की सरप्राइज क्लास ली। प्रधानमंत्री ने कई राज्यों के छात्र-छात्राओं से परीक्षा रद्द होने के संबंध में उनके विचार जाने।
उत्तर प्रदेश से फर्रुखाबाद की शिवानी वर्चुअल बैठक में शामिल थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपने विचार साझा किए। शिवानी ने कहा कि परीक्षा रद्द होने के फैसले से वह कल तक बहुत हताश थीं। फिर उसने समझा कि वर्तमान स्थिति में हम स्वार्थी होकर नहीं सोच सकते। कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिन्होंने इस महामारी में अपनों को खोया है, कुछ खुद संक्रमित भी हुए। उनके लिए यह परीक्षा किसी मानसिक दबाव से कम नहीं है। अब तीसरी लहर के डर के बीच परीक्षा कराना खतरे से खाली नहीं होता। अब वह प्रधानमंत्री के इस फैसले का पूरा सम्मान करती हैं।
विज्ञापन

बातचीत में प्रधानमंत्री ने शिवानी से पूछा कि आप देश की आजादी पर निबंध लिख सकती हो, जिस पर उसने जवाब दिया, जी सर। शिवानी ने बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में उसने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉप-टेन सूची में नाम दर्ज कराया था। इस बार 12वीं में जिला टॉप करने का हौसला लेकर परीक्षा की तैयारी की थी। उन्होंने बताया कि शिक्षा व अध्ययन परीक्षा तक ही सीमित नहीं होता है। इसका लाभ आगे भी मिलेगा। शिवानी ने बताया कि उसका छोटा भाई 10वीं का छात्र है। मां सीमा मिश्रा गृहणी हैं। सीमा से भी प्रधानमंत्री ने परिवार के हालचाल व स्वास्थ्य के संदर्भ में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें