फोटो-28, फायर फाइटिंग के दौरान आग बुझाने का प्रशिक्षण लेते अग्नि सचेतक। स्रोत विभाग
फर्रुखाबाद। जान-माल की क्षति को न्यूनतम करने के उद्देश्य से युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अग्निशमन केंद्र पर चल रहे शिविर में अग्नि सचेतकों को बीए सेट (श्वसन उपकरण) के बारे में जानकारी दी गई।
शुक्रवार को प्रशिक्षण का संचालन लीडिंग फायरमैन विनोद सिंह व फायरमैन शिवम कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को फायर सर्विस में प्रयुक्त श्वसन उपकरण में फेस मास्क, एयर सिलिंडर, वॉल्व, प्रेशर गेज की जानकारी दी गई।
बताया कि जहां धुआं, जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी होती है, वहां बीए सेट का उपयोग आवश्यक होता है। प्रशिक्षणार्थियों को इसे पहनने का तरीका भी बताया। बुझाने का अभ्यास भी कराया गया। फायरमैन आशीष उपाध्याय ने फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की विधि बताई। (संवाद)