फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लाइन में फाल्ट से 300 गांवों की पांच घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से रविवार को तहसील क्षेत्र के चार उपकेंद्रों से जुड़े करीब 300 गांवों की बिजली पांच घंटे तक गुल रही। लाइन में फाल्ट के कारण आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के चार उपकेंद्रों को फतेहगढ़ बिजली घर से आपूर्ति की जाती है। रविवार सुबह करीब आठ बजे 33 केवी लाइन में खराबी आ गई। जेई हरिओम सिंह कर्मचारियों के साथ लाइन की जांच के लिए निकले। बारिश और जगह-जगह पानी भरा होने के कारण फाल्ट तलाशने में कर्मचारियों को परेशानी हुई। बदायूं मार्ग पर गौटिया के पास एक इंसुलेटर फटा मिला, जबकि सातनपुर मंडी के पास कनपटिया गांव में भी इंसुलेटर खराब मिला।
करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद 33 केवी लाइन की आपूर्ति बहाल की गई। लाइन चालू होते ही करनपुर दत्त फीडर की ट्रॉली में लगा इंसुलेटर फट गया, जिससे इस फीडर की आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही। मशीन ठीक होने के बाद फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

एसडीओ उमेश चंद्र ने बताया कि एक स्थान पर इंसुलेटर पंक्चर मिला था, जबकि दूसरे स्थान पर लाइन के पास पेड़ की डाल पड़ी थी। फाल्ट दूर कर आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें