फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लाइन में फाल्ट से 11 घंटे गुल रही 300 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। भोलेपुर बिजलीघर से जोड़ने के लिए पड़ी 33 हजार केवी की लाइन में फाल्ट होने से उपकेंद्र ठप हो गया। इससे सात फीडर से जुड़े करीब तीन सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। डेढ़ लाख की आबादी को परेशानियां हुईं। मरम्मत होने पर 11 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन


महरूपुर राबी स्थित उपकेंद्र से कस्बा की बिजली रविवार रात 10:20 बजे एक घंटे के लिए बंद कर दी गई थी। इसके बाद 11:20 पर कस्बा की आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच 132 केवी भोलेपुर उपकेंद्र से कस्बा के बिजली घर को जोड़ने वाली 33 हजार केवी लाइन में फाल्ट हो गया। रात 11:30 बजे उपकेंद्र ठप हो गया।कस्बा के साथ ही गदनपुर तुर्रा, कोहरापुर, खुदागंज, कैंटाह सहित सभी फीडरों की बिजली चली गई। करीब तीन सैकड़ा गांवों की बिजली गुल हो गई।
एसएसओ रिजवान ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। रात में आपूर्ति बहाल न होने से गांव में अंधेरा छाया रहा। सोमवार सुबह 5:30 बजे टीजीटू चंदन कुमार, लाइनमैन कंचन औदीच्य फाल्ट को खोजने निकले।
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बावजूद फाल्ट नहीं मिला। इसके बाद टीम ने एक-एक पोल पर चढ़कर जांच की। करीब नौ बजे टीम को भोजपुर बघार के निकट एक पोल पर लगा इंसुलेटर फटा मिला। उसे खोल कर दुरुस्त किया। बिजली गुल होने से लोगों को सुबह के समय पेयजल, मोबाइल चार्जिंग सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।
मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर करीब 11 घंटे बाद सुबह 10 बजे उपकेंद्र पर आपूर्ति बहाल की गई। अवर अभियंता अजय कुमार पाल ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें