फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लाइन में फाल्ट से चार घंटे गुल रही कमालगंज सहित 200 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। भोलेपुर स्थित 132केवी उपकेंद्र से आने वाली 33केवी की लाइन में फाल्ट से विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इससे सात फीडर से जुड़े कस्बा सहित 200 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब चार घंटे तक उपकेंद्र ठप रहने से डेढ़ लाख की आबादी को भीषण गर्मी में दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन


33केवी लाइन में फाल्ट से शनिवार सुबह करीब सात बजे उपकेंद्र ठप हो गया। कस्बा के साथ ही गदनपुर तुर्रा, कोहरापुर, खुदागंज, कैंटाह सहित सभी फीडरों की बिजली चली गई। अवर अभियंता मदनचंद्र ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सुबह 7:30 बजे टीजीटू चंदन कुमार, संविदा लाइनमैन कंचन और अन्य के साथ फाल्ट खोजने निकले। याकूतगंज के निकट स्थित गोल भट्ठा के पास जंफर टूटा मिला। इसके अलावा भोलेपुर में उपकेंद्र के निकट दो जंफर टूटे मिले। धंसुआ गांव में पोल से तार उतरे मिले। टीम ने तारों को खोलकर दुरुस्त दिया। बिजली गुल होने से लोगों को सुबह के समय पेयजल सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर सुबह करीब 10:30 बजे उपकेंद्र पर आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद करीब 11 बजे कस्बा की आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से दिक्कत आ गई थी। कर्मचारियों ने मरम्मत कर आपूर्ति चालू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें