फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से आठ घंटे गुल रही 120 गांवों की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। 33केवी लाइन में फाल्ट होने से रविवार सुबह क्षेत्र के 120 गांवों की आठ घंटे बिजली गुल रही। इससे उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को पसीना बहाना पड़ा। शाम को बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


क्षेत्र के हजियापुर व हुसैनपुर तराई बिजली उपकेंद्र एक ही 33केवी लाइन से जुड़े हैं। सुबह आठ बजे 33केवी लाइन में फाल्ट आने से दोनों उपकेंद्र ठप हो गये। जानकारी पर बिजली कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की। कायमगंज क्षेत्र के गांव लुधईया के पास केबल बॉक्स फुंका मिला। इधर दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 120 उपभोक्ता दिन भर बिजली न मिलने से गर्मी में परेशान रहे। अवर अभियंता जुनेद आलम ने बताया कि 33केवी लाइन का केबल बॉक्स फुंक गया था। उसे बदलवाकर शाम चार बजे दोनों उपकेंद्र चालू करने के साथ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें