फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
अरविंद का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गरीबी से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरझाला निवासी युवक ने गांव से कुछ दूरी पर आम के बाग में फांसी लगाकर जान दे दी।
गांव बरझाला निवासी अरविंद सक्सेना (40) पुत्र ईश्वरी गुरुवार शाम से लापता था। परिजन उसकी रात भर तलाश करते रहे। शुक्रवार दोपहर गांव से कुछ दूर दिवारी लाल गंगवार के आम के बाग में पेड़ पर लोगों ने शव लटका देखा।
सूचना पाकर पहुंचे ईश्वरी ने बेटे को फंदे से पेड़ पर लटका देखा तो वे बिलख पड़े। सूचना पर एसआई शादाब खां मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने बताया कि गुरुवार को अरविंद के पेट में दर्द था। इसकी दवा लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके 6 पुत्र हैं। अरविंद अलग रहता था। सीजन में बाग की रखवाली कर लेता था। इन दिनों मजदूरी न मिलने से परेशान था। परिवार में 5 बच्चे हैं। उसका बड़ा पुत्र पंकज (15), पुत्री पिंकी, प्रीती, भारती, छोटा पुत्र सुधांशु है। पति की मौत पर पत्नी नन्हीं देवी बच्चों से चिपट चिपटकर बिलख रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें