फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है...

Thu, 18 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
भाई को राखी बांधती बहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन का त्योहार जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो भाइयों ने बहन की रक्षा का संकल्प लिया। इसके साथ ही भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिए। उधर, मंदिरों में भी पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन


भोर से ही लोग स्नान करने के बाद मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और भगवान को पूजन की राखी अर्पित की। इसके बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। वहीं कई जगह लोग अपनी विवाहित बहनों के यहां राखी बंधवाने गए तो कई जगह बहनें अपने भाइयों के यहां राखी बांधने के लिए आईं।

राखी बांधने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। इसके साथ ही उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। छोटे-छोटे बच्चे अपनी कलाई पर डोरेमॉन, छोटा भीम और गज्जू भाई आदि डिजाइनों की राखी बंधवाए नजर आए।
विज्ञापन


लोगों ने अपने दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों में भी पूजन की राखी बांधी। रक्षाबंधन त्योहार पर बाजार में भी खूब चहल-पहल रही। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नेहरू रोड पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।

इस मौके पर संजय गर्ग, राधेश्याम, चंद्रभान कौशल, आलोक कुमार, रामशंकर, सोनू, संतोष, मिथलेश, निमिष टंडन, चुन्नी देवी, प्रतिभा आदि मौजूद रहीं। उधर, कायमगंज में बहनों ने भाइयों के तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और फिर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने आशीर्वाद लेकर उनकी रक्षा का वचन दिया।

इसके बाद लोग अपनी-अपनी छतों पर पतंगबाजी करते देखे गए। बुजुर्गों के अलावा बच्चों व युवतियों ने भी पतंगबाजी की। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा पतंगों से घिरा रहने वाला आसमान खाली सा दिखाई दिया। मिठाई की दुकानों पर सुबह तो काफी भीड़ देखी गई।

उसके बाद कम होती गई। दुकानदारों का कहना था कि महंगाई की मार से त्योहारों का रंग फीका कर दिया। उधर, मोहल्ला नईबस्ती में पूर्व विधायक इजहार आलम खां ने पहुंचकर बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भी दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें