फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भरे जाने लगे इटावा-बरेली हाईवे के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे की बदहाली को लेकर प्रकाशित खबर का असर दिखाई देने लगा है। हाईवे पर बने गड्ढों को भरने का काम कार्यदायी संस्था ने शुरू करा दिया है। इससे बारिश के दौरान जर्जर सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर करने वाले राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। जिम्मेदारों का दावा है कि तीन से चार दिनों में हाईवे के सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 31 अगस्त के अंक में ‘300 करोड़ से बना हाईवे तीन साल में बदहाल, चार किमी में 49 गड्ढे’ शीर्षक से हाईवे की बदहाली को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों ने जर्जर मार्ग और जगह-जगह बने गड्ढों का संज्ञान लिया और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया।
बरसात के दौरान हाईवे के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता था। इससे तेज रफ्तार वाहनों के अचानक गड्ढों में जाने से वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता था। दोपहिया वाहन सवारों के लिए स्थिति और मुश्किल थी। गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहनों के अचानक लेन बदलने से हादसे की आशंका भी बनी रहती थी। जलभराव से कई स्थानों पर सड़क और गड्ढे का अंतर समझना भी मुश्किल हो जाता था।
विज्ञापन

एनएचएआई के साइट इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर मरम्मत का कार्य लगातार चलता रहता है। बरसात से उखड़ी सड़क की मरम्मत शुरू करा दी गई है। तीन से चार दिनों में हाईवे के सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें