फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आलू मंडी शुरू, 1,006 रुपये लाल पुखराज, 662 रुपये ख्याती बिका

Thu, 01 Jan 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-16 कमालगंज में आलू मंडी के उद्घाटन के बाद बोली लगाते किसान व आढ़ती, मौजूद भोजपुर विधायक। सं
विज्ञापन
कमालगंज। भारी मंदी के बीच जिले के सबसे बड़े ब्लाॅक के किसानों को बुधवार को आलू मंडी की सौगात मिली। भोजपुर विधायक ने नारियल फोड़ कर पूजा-अनुष्ठान के बीच कृषि उत्पादन मंडी समिति में आलू मंडी का शुभारंभ किया। पहली नीलामी में लाल पुखराज आलू 1006 रुपये व ख्याती 662 रुपये क्विंटल बिका।
विज्ञापन


नगर की मंडी समिति में आलू मंडी के उद्घाटन का समारोह भव्य तरीके से हुआ। गेट गुब्बारों से सजाया गया। कार्यालय में आचार्य प्रदीप शुक्ला ने पूजन कराया। इसके बाद भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने फीता काटा। विधायक के साथ ही सभापति एसडीएम रवींद्र कुमार व सचिव अनूप कुमार दीक्षित ने पहली बोली लाल पुखराज आलू की लगवाई। 503 रुपये पैकेट (50 किलो) तक बोली पहुंची।
अमानाबाद के किसान लल्ला ने कहा कि वर्तमान के हिसाब से उनका आलू 1006 रुपये क्विंटल के अच्छे दाम में बिक गया। निराला एंड कंपनी ने यह आलू खरीदा। दूसरी बोली ख्याती आलू की लगी। गुलरिया के किसान सर्वेश का 63 पैकेट हाइब्रिड सफेद ख्याती आलू 331 रुपये पैकेट यानी 662 रुपये प्रति क्विंटल बिका। कमालगंज के किसान अशोक माहेश्वरी का 59 पैकेट ख्याती 301 रुपये पैकेट बिका। पहले दिन करीब तीन हजार पैकेट आलू बिका।
विज्ञापन



कानपुर के व्यापारी भी आए, हल्की भर्ती वाला आलू 271 रुपये पैकेट
- कानपुर के व्यापारी भी आलू खरीदने पहुंचने। राजेपुर के किसान लईक के ख्याती की बोली 271 रुपये पैकेट से ज्यादा नहीं बढ़ी। यह आलू कानपुर के कृपाशंकर ने खरीदा। व्यापारियों ने बताया कि पैकेट में 50 किलो के करीब वाली भर्ती का भाव कम रहा, जबकि 55 से 60 किलो वजन वाले पैकेट के दाम बढ़कर बोले गए। आलू निर्यातक सुधीर कुमार शुक्ला, प्रांशु अग्निहोत्री, गल्ला आढ़ती संघ अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, बोली लगाने वाले श्यामबाबू, अनिल गुप्ता भी रहे।



ज्यादातर आलू पूर्वांचल के जिलों में भेजा, पुराना खत्म होने पर भाव उठेगा
व्यपारी इस्लाम निराला का कहना है कि खरीदा गया आलू ज्यादातर पूर्वांचल के जिलों आजमगढ़, फैजाबाद, बनारस, सुलतानपुर, भारतगंज प्रयागराज आदि भेजा जाएगा।उन्होंने कहा कि पुराना चिपसोना आलू जब तक खत्म नहीं होगा, तब तक नया आलू भाव नहीं उठेगा।

डेढ़ बीघा में छह हजार रुपये का घाटा
-दिनारपुर के किसान अमित राजपूत ने बताया कि डेढ़ बीघा खेत में 57 पैकेट पुखराज निकला। कच्ची फसल में इतना अच्छा उत्पादन मिलने पर भी 22 हजार का आलू बिका। जबकि लागत 22 हजार की आई। इससे डेढ़ बीघा में ही छह हजार रुपये का घाटा हुआ।

कमीशन व कटौती को लेकर चली माथापच्ची

आलू मंडी में बोली से पहले कमीशन व कटौती को लेकर माथापच्ची चलती रही। आलू व्यापारी दिनारपुर के राजू ने बताया कि वैसे 20 रुपये पैकेट कमीशन मिलता है। चूंकि इस समय घोर मंदी है तो 10 रुपये पैकेट कमीशन ले लिए जाने की बात फाइनल हो रही है। किसान को नकद भुगतान देने पर दो प्रतिशत कटौती की बात हो रही है। जबकि कुछ किसान एक प्रतिशत की बात कह रहे हैं। उधार में 15 से 20 दिन में पूरा भुगतान दे देने की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें