फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आलू किसानों को शीतगृह भाड़ा व ट्रांसपोर्ट किराये में अनुदान मिले

Fri, 20 Feb 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-13 विधानसभा में आलू किसानों को अनुदान की मांग रखते भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर। स्रो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। लखनऊ स्थित विधानसभा के बजट सत्र में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने आलू किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने किसानों को शीतगृह भाड़ा और परिवहन किराए में अनुदान दिए जाने की मांग रखी। विधायक ने क्षेत्र के विकास से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी विधानसभा में उठाए।
विज्ञापन

विधायक राठौर ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद आलू उत्पादन के लिए पूरे देश में विख्यात है। यहां के किसान मुख्य रूप से आलू की फसल पर निर्भर रहते हैं। पिछले दो सालों से आलू की मंदी ने किसानों की आर्थिक कमर तोड़ दी है। किसानों को अपनी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। इसलिए उन्हें शीतगृह के भाड़े और परिवहन किराए में अनुदान मिलना चाहिए। उन्होंने 15 किलोमीटर लंबे उधरनपुर-रजीपुर-श्रंगीरामपुर कांवड़ मार्ग के चौड़ीकरण की भी मांग की। साथ ही, दुर्गूपुर के पास काली नदी पर पुल बनवाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कमालगंज नगर पंचायत में बाईपास का निर्माण बहुत जरूरी है। यह कस्बा सबसे पुरानी नगर पंचायत है और यहां से आलू का देश भर में कारोबार होता रहा है। आबादी बढ़ने और बाजार क्षेत्र के विस्तार से आवागमन में अक्सर जाम लगता है। महान ऋृषि श्रंगी की तपोभूमि श्रंगीरामपुर में अंतरराज्यीय कांवड़ मेला लगता है। लाखों कांवड़ यात्री आते हैं, इसलिए मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण अतिशीघ्र कराया जाए।
विज्ञापन

दुर्गूपुर के पास काली नदी पर पुल बनने से विधानसभा क्षेत्र की जीटी सड़क से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे किसानों का बाजार में आवागमन सरल होगा और उनकी आय दोगुनी होने की संभावना बनेगी। विधायक ने कमालगंज ब्लॉक को बहुत बड़ा क्षेत्र बताया। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के प्रमुख स्थान जहानगंज को दूसरा ब्लॉक बनाने की मांग की। इससे ग्राम्य विकास और पंचायती राज के कार्यों में और अधिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें