फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मंडी में आलू की आवक दोगुनी, 50 रुपये क्विंटल गिर गए भाव

Sat, 07 Feb 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में शुक्रवार को आलू की आवक बढ़कर दोगुनी हो गई। इससे भाव में करीब 90 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई। आलू में हो रहा घाटा पूरा करने के लिए किसान अब मक्का बोने की तैयारी में है।
विज्ञापन


सातनपुर मंडी में पिछले 15 दिनों से करीब 70 से 80 ट्रक आलू पहुंच रहा था। मौसम साफ हुआ तो किसानों ने आलू की खोदाई भी तेज कर दी। शुक्रवार को मंडी में सुबह से किसान आलू लेकर पहुंचने लगे। खोदाई में आई तेजी से मंडी में करीब 140 ट्रक आलू पहुंच गया। अचानक आलू की आवक बढ़ने से भाव में भी गिरावट आई।
सामान्य आलू 301 रुपये से लेकर 411 रुपये प्रति क्विंटल बिक्री हुई। वहीं छट्टा आलू 421 से लेकर 471 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। बृहस्पतिवार को मंडी में छट्टा आलू 451 रुपये से लेकर 521 रुपये प्रति क्विंटल बिका था। आलू की फसल में किसानों को घाटा हो रहा है। इससे छोटे किसान आलू की खोदाई कर खेत खाली कर रहे हैं। उनका कहना है कि आलू की फसल में हुआ घाटा अब मक्का की फसल तैयार कर पूरा करेंगे। इससे किसान आलू खोदकर अब मक्का की बुआई के लिए खेत तैयार करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें