डाक अधीक्षक राममहेश शाक्य ने मंगलवार को पोस्ट आफिस का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पोस्टमास्टर को कार्य प्रणाली में सुधार के निर्देश
दिए।
डाक अधीक्षक कसबा स्थित पोस्ट आफिस पहुंचे। उन्होंने अभिलेख
चेक किए। एकाउंट के बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने
पोस्टमास्टर रामसिंह को हिदायत दी कि कार्य प्रणाली में सुधार लाएं नहीं तो
निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टआफिस में सुबह 9 से 5
बजे तक लगातार काम होगा।
इस दौरान मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रामनाथ ने
पोस्टमास्टर की शिकायत की जांच के बारे में डाक अधीक्षक से पूछा। डाक
अधीक्षक ने बताया कि सहायक डाक अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं।
पोस्टमास्टर रामसिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को सभी पेंशनरों का भुगतान
पोस्ट आफिस से किया जाएगा।