फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली करंट से पोस्टमास्टर की मौत, मातम

विज्ञापन
अवनीश सिंह राठौर की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
डाक विभाग में ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम) की करंट लगने से मौत हो गई। बहनों समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मौधा निवासी अवनीश सिंह राठौर(28) पुत्र स्व. नागेंद्र सिंह कन्नौज जिले के जलालाबाद थाने के गांव गुगरापुर डाकघर में बीपीएम के पद पर तैनात थे।
रविवार को वह घर आए थे। सुबह मकान के बाहर बाइक धो रहे थे। इसी दौरान ऊपर से जा रही बिजली की लाइन टूटकर गिर पड़ी। इससे उन्हें करंट लग गया। चीख-पुकार पर लोगों ने पहुंचकर उन्हें छुड़ाया। अवनीश को परिजनों ने पहले गांव के ही डाक्टर को दिखाया, फिर सीएचसी लेकर आए।
विज्ञापन

वहां डाक्टरों ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरोगा शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
माता-पिता का उठ चुका साया, शादी भी नहीं हुई
अवनीश के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसके तीन बहनें दीप्ति, अनीता और विद्या हैं। तीनों का विवाह हो चुका हैै। एक छोटा भाई प्रभात सिंह राठौर है।प्रभात इलाहाबाद में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें