फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या वृद्धि राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विश्व जनसंख्या दिवस पर रविवार को सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में जनसंख्या वृद्धि सबसे बड़ी बाधक है। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा। उन्होंने परिवार नियोजन की जानकारी दी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल लिंजीगंज में सीएमओ ने फीता काटकर व परिवार नियोजन के साधन वितरित कर विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छोटा परिवार होने से बच्चों को परवरिश व अच्छी शिक्षा मिलती है। मां व बच्चे के स्वस्थ रहने के साथ कई अन्य भी फायदे हैं। एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या का सबसे बड़ा प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है। प्राकृतिक संसाधनों का दोहन, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, गरीबी, बेरोजगारी, नैतिक मूल्यों का पतन व अपराध का कारण बढ़ती जनसंख्या है।
इस दौरान महिलाओं को त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन, अंतरा, गर्भनिरोधक गोली छाया आदि वितरित की गई। लॉजिस्टिक प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि 21 जुलाई को सिविल अस्पताल लिंजीगंज में पुरुष नसबंदी शिविर लगेगा। महिला नसबंदी शिविर सीएचसी कमालगंज में 16, राजेपुर में 17, मोहम्मदाबाद में 19, कायमगंज में 20, नवाबगंज में 22 जुलाई को लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरिफ़ सिद्दीकी, डीपीएम कंचन बाला, डीसीपीएम रणविजय प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें