फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या विधेयक लागू करने से पहले मंत्रियों से लें बच्चों की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार जनसंख्या विधेयक लागू करने जा रही है। इसको लेकर पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि विधेयक लागू करने वाले पहले सरकार बताए कि उनके मंत्रियों के कितने बच्चे हैं। यह भी बता दें कि कितने वैध और कितने अवैध हैं, इसके बाद चर्चा कर लें।
विज्ञापन

शहर की लालसराय पानी टंकी के निकट स्थित प्रेस क्लब में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार जनसंख्या विधेयक लागू करने जा रही है। इसके तहत जिसके दो से अधिक बच्चे होंगे उसे सरकारी सुविधाएं नहीं दी जाएंगी। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें विधेयक
लागू करना चाहिए। इससे पहले उन्हें यह सूचना देना चाहिए कि उनके मंत्रियों के कितने बच्चे हैं। उसके बाद विधेयक लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पॉलिटीशियन (राजनीतिज्ञ) यह घोषणा करे कि उनके कितने बच्चे हैं और हम अपनी घोषणा करेंगे कि हमारे कितने बच्चे हैं। उसके बाद तय होगा। यह भी बता दें कि वैध और अवैध बच्चे कितने हैं। इसके बाद चर्चा कर लें। इस बातचीत का वीडियो वायरल हुआ और दूसरे दिन रविवार को भी इसी मुद्दे पर पूर्व विदेश मंत्री सवाल उठाए गए। इस पर पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि इसमें उन्होंने गलत क्या कह दिया। जिसे गलत लगे वह उनसे बात कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें