कायमगंज। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने किसानों की मांगों को लेकर सोमवार को तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें सरकारी खर्च पर किसानों का 10 लाख रुपये का बीमा कराने की मांग की।
पदाधिकारी सोमवार दोपहर नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित 5 सूत्री ज्ञापन एसडीएम सुनील यादव को सौंपा।
इसमें कहा गया कि सरकार किसानों की हितैषी है तो समर्थन मूल्य से नीचे फसल की उपज खरीदने वालों को जेल हो और उनका लाइसेंस जब्त किया जाए।
किसानों के बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल, कॉलेजों में सीटें रिजर्व की जाएं। जिलाध्यक्ष सत्यभान झा, मजहर खां, राजवीर सिंह चौहान, शाहमीर, नरेश चंद्र शाक्य, चंद्र सिंह जाट, विनोद कश्यप, दिलीप कुमार मौजूद रहे।