कमालगंज। भारतीय जनता पार्टी कमालगंज मंडल की सोमवार को हुई बैठक में 18 सेक्टर में दो-दो सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। ये 36 प्रभारी अपने सेक्टर में बूथ अध्यक्ष के साथ घर-घर संपर्क कर नागरिकता कानून के संबंध में जनजागरण करेंगे। यह अभियान नव वर्ष के पहले दिन से 5 जनवरी तक चलेगा।
बड़े हनुमान मंदिर के निकट स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन डीएस राठौर ने कहा कि मोदी सरकार के अच्छे कार्यों में तीन तलाक पर कानून, धारा 370 की समाप्ति व राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय के सर्वसम्मति से फैसले पर विरोधियों की दाल नहीं गली तो नागरिकता कानून को लेकर चिंगारी फूंक दी गई। मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि पहली से 5 जनवरी तक घर-घर होने वाले संपर्क व जागरूकता अभियान में भाजपा कार्यकर्ता नागरिकता कानून के भ्रम को दूर करने वाला पत्रक भी वितरित करेंगे। कानून के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलेगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पति तरुण माहेश्वरी, हिना दवे ने भी विचार रखे। गोपाल पालीवाल, शिवकुमार गोयल, श्याम शास्त्री, गौरव गुप्ता शनी, राजेश सिंह, कुलदीप प्रधान आदि भी रहे।